Daily Current Affairs: 31 October 2025

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 31 अक्टूबर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें तूफान हरीकेन मेलिसा, भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग, कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक, उपन्यास द लास्ट डे का हिंदी अनुवाद, आदर्श युवा ग्राम सभा पहल का शुभारंभ, राष्ट्रीय एकता दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 31 October 2025

Q.1. किस समुद्र में तूफान हरीकेन मेलिसा से भयानक तबाही हुई है? 
उत्तर: कैरेबियन समुद्र में

Q.2. हाल ही में भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग की कौन सी बैठक नई दिल्ली में हुई है? 
उत्तर: पाँचवीं

Q.3. हाल ही में भारत और श्रीलंका ने कहाँ पर कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की है? 
उत्तर: नई दिल्ली में

Q.4. न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के कौन से मुख्य न्यायाधीश होंगे? 
उत्तर: 53वें

Q.5. हाल ही में साहित्य अकादमी ने लोकप्रिय उपन्यास द लास्ट डे का हिंदी अनुवाद जारी किया है। यह पुस्तक – अंतिम दिन किसके द्वारा लिखी गई है? 
उत्तर: प्रसिद्ध लिथुआनियाई-यूक्रेनी लेखक यारोस्लावास मेलनीकास द्वारा

Q.6. किसने नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा पहल का शुभारंभ किया है? 
उत्तर: जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने

Q.7. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 31 अक्टूबर को

Q.8. 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- 2025 का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2025 तक कहाँ किया जाएगा? 
उत्तर: गोवा के पणजी में

Q.9. अंतर्राष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 3.0, वी-केयर 2025, हाल ही में कहाँ शुरू हुआ है? 
उत्तर: गोवा में

Q.10. दक्षिण कोरिया ने किसको 2025 के दौरे के दौरान अपना सर्वोच्च सम्मान और स्वर्ण मुकुट प्रदान किया, जिससे व्यापार और सुरक्षा वार्ता के बीच अमेरिका-दक्षिण कोरिया संबंधों में और अधिक गहराई आएगी? 
उत्तर: डोनाल्ड ट्रम्प को

Q.11. किसने हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रीय एफपीओ समागम 2025 का शुभारंभ किया है? 
उत्तर: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने

Q.12. भीषण चक्रवाती तूफान मोन्था ने हाल ही में कहाँ पर तबाही मचाई? 
उत्तर: आंध्र प्रदेश में
  • 'मोंथा' नाम का अर्थ है सुंदर या सुगंधित फूल तथा इसे थाईलैंड द्वारा दिया गया था।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD: India Meteorological Department) की स्थापना 1875 में हुई थी।

Post a Comment