भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इतिहास रचते हुए भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले किसी भी भारतीय राष्ट्रपति ने एक से अधिक लड़ाकू विमानों में उड़ान नहीं भरी थी।
राष्ट्रपति ने पहले 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। उड़ान भरकर देशभर में चर्चा बटोरी थी। अब उन्होंने एक और उन्नत लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इस दौरान वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशिक्षित पायलट उनके साथ मौजूद रहे।
