साहित्य, संगीत, फिल्म, विद्वता और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली छह प्रतिष्ठित हस्तियों अरुणाचल प्रदेश के येशे दोरजी थोंगची, मणिपुर की लैशराम मेमा, असम की रजनी बसुमतारी और डॉ. सूर्यकांत हजारिका, मिज़ोरम के एल.आर. सैलो तथा मेघालय के प्रो. डेविड आर. सिमलीह को सम्मानित किया गया।
भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए
केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुवाहाटी में सरहद, पुणे द्वारा आयोजित समारोह में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने 12वीं राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता ‘नन्ही छांव’ के कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
