Daily Current Affairs: 10 November 2025

Daily Current Affairs: 10 November 2025
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 10 नवम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें विमानवाहक पोत फ़ुज़ियान, राहुल वी.एस., नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का निधन, बहादुर ट्रैकर डॉग बबीता, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे। Q.1. छठी आसियान व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप जीतकर 91वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है?  उत्तर: भारत के राहुल वी.एस. भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी राहुल वी.एस. ने छठी आसियान व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर का गौरव हासिल कर लिया है।​  राहुल वी.एस. ने फिलीपींस में आयोजित छठी आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक राउंड शेष रहते ही खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने ग्रैंडमास्टर बनने के लिए आवश्यक आखिरी नॉर्म भी पूरा किया।​  21 वर्षीय राहुल वी.एस. चेन्नई के हैं और 2021 में वे अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे। वे पूर्व एशियाई जूनियर चैंपियन भी रहे हैं। Q.2. ओहायो राज्य के गवर्नर पद के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने किसका …