इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना और शुरुआती जांच व आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था। देश के सभी जिलों में 19.7 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। यह सफलता भारत की महिला-केंद्रित और रोकथाम-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए
भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पोषण माह के दौरान आयोजित किया गया था। भारत ने सबसे अधिक ऑनलाइन स्वास्थ्य जांच पंजीकरण (3.21 करोड़ से अधिक), एक ही दिन में सबसे अधिक वाइटल साइन जांच (1.25 लाख से अधिक लोगों की) और एक सप्ताह में सबसे अधिक स्तन कैंसर स्क्रीनिंग पंजीकरण (9.94 लाख से अधिक महिलाओं का) जैसे तीन रिकॉर्ड बनाए हैं।
