42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट इंडियन ऑयल मुंबई ने जीता

42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में इंडियन ऑयल मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार लगातार खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबला जालंधर में खेला गया जिसमें इंडियन ऑयल मुंबई ने इंडियन रेलवे दिल्ली को 2-1 से हराया। विजेता टीम के दोनों गोल पेनल्टी कार्नर से आए, जबकि इंडियन रेलवे ने एकमात्र फील्ड गोल किया।

42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट इंडियन ऑयल मुंबई ने जीता

इस जीत के साथ इंडियन ऑयल मुंबई को पांच लाख 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि इंडियन रेलवे को ढाई लाख रुपये नकद और उपविजेता ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट में इंडियन ऑयल के तलविंदर सिंह को सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना गया, और पंजाब पुलिस के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार मिला।

Post a Comment