भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह की घोषणा

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह की घोषणा
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह आयोजित करने की घोषणा की। यह शताब्दी समारोह हॉकी इंडिया के सहयोग से 7 नवंबर को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के 550 से अधिक जिलों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।