Daily Current Affairs: 05 November 2025

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 05 नवम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग, सहोदय स्कूल का पहला अंतर्राष्ट्रीय और 31वाँ वार्षिक सम्मेलन, पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का हाल ही में 84 वर्ष की आयु में निधन, उच्च सागर संधि, पहला ऐसा देश बन गया है जिसने तम्बाकू और वेपिंग पर ऐतिहासिक प्रतिबंध लगाया, कोल इंडिया लिमिटेड सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 05 November 2025

Q.1. आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में स्‍मृति मांधना कौन से स्थान पर पहुँच गयी है? 
उत्तर: दूसरे
  • दक्षिण अफ्रीका की कप्‍तान लॉरा वोल्‍वॉर्ट, स्मृति मांधना को पीछे छोड़ते हुए पहले स्‍थान पर पहुंच गई हैं।
Q.2. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बी.सी.सी.आई. ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और चयन समिति को इतिहास में पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में कितने रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है? 
उत्तर: 51 करोड़

Q.3. सहोदय स्कूल का पहला अंतर्राष्ट्रीय और 31वाँ वार्षिक सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ? 
उत्तर: ग्रैंड हयात दुबई में

Q.4. किस देश के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का हाल ही में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? 
उत्तर: अमरीका

Q.5. तिमोर-लेस्ते को भारत ने रैबीज प्रसार नियंत्रण के लिए टीके की कितनी खुराक भेजी है? 
उत्तर: 10,000

Q.6. देश का लक्ष्‍य 2030 तक 30 करोड़ टन और 2047 तक कितना इस्‍पात क्षमता हासिल करना है? 
उत्तर: 50 करोड़ टन

Q.7. 60 से अधिक देशों द्वारा अनुमोदित उच्च सागर संधि कब प्रभावी होगी? 
उत्तर: जनवरी 2026 में

Q.8. किसने थोरियम पिघला हुआ नमक रिएक्टर (टीएमएसआर) के भीतर पहली बार थोरियम को यूरेनियम ईंधन में सफलतापूर्वक परिवर्तित कर लिया है? 
उत्तर: चीन ने

Q.9. कौन विश्व में पहला ऐसा देश बन गया है जिसने तम्बाकू और वेपिंग पर ऐतिहासिक प्रतिबंध लगाया है? 
उत्तर: मालदीव

Q.10. कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना कब हुई थी? 
उत्तर: नवंबर 1975

Q.11. हाल ही में कब अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस मनाया गया है? 
उत्तर: 3 नवंबर को

Q.12. किसकी पुस्तक द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी, प्रेम, परिवार और सांस्कृतिक पहचान की पड़ताल करती है, जो एक अंतरमहाद्वीपीय गाथा है और 2025 बुकर पुरस्कार के लिए चयनित है? 
उत्तर: किरण देसाई

Q.13. बिहार में किस झील को नवीनतम रामसर स्थल घोषित किया गया है? 
उत्तर: गोगाबील झील
  • आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है जिसे 1971 में दुनिया भर में आर्द्रभूमि के सतत उपयोग को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।
  • रामसर कन्वेंशन को औपचारिक रूप से 2 फ़रवरी, 1971 को ईरान के रामसर शहर में अपनाया गया था, इसीलिए इसका यह नाम पड़ा।
  • यह कन्वेंशन आवश्यक संख्या में अनुसमर्थन के बाद 21 दिसंबर, 1975 को आधिकारिक रूप से लागू हुआ।

Post a Comment