उत्तर: स्टारलिंक के साथ
Q.2. हर साल कब दुनिया विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाती है?
उत्तर: 5 नवंबर को
- 2025 की थीम "सुनामी के लिए तैयार रहें: सुनामी की तैयारी में निवेश करें" पर केंद्रित है।
Q.3. अमेरिकी शहरी राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में किसको न्यूयॉर्क शहर का मेयर चुना गया है जो शहर का पहला मुस्लिम मेयर बन गया है और इस पद को धारण करने वाला दक्षिण एशियाई मूल का पहला व्यक्ति है?
उत्तर: ज़ोहरान ममदानी को
Q.4. किसको फुटबॉल और परोपकार के क्षेत्र में सेवाओं के लिए किंग चार्ल्स तृतीय से नाइटहुड की उपाधि प्राप्त हुई जिससे वे ‘सर’ की उपाधि से सम्मानित होने वाले 17वें फुटबॉल आइकन बन गए है?
उत्तर: डेविड बेकहम को
Q.5. किस देश के खिलाड़ी हारिस रऊफ पर आईसीसी ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: पाकिस्तान
Q.6. भारतीय मूल की अमरीकी नागरिक कौन है जिसने वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनकर इतिहास रचा है? उत्तर: ग़ज़ाला हाशमी
![]() |
| ग़ज़ाला हाशमी |
- वे इस पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय मूल की पहली महिला बन गई हैं।
Q.7. दुनिया के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में अमूल ने पहला और इफको ने कौन सा स्थान हासिल किया है?
उत्तर: दूसरा
Q.8. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी दिल्ली देश के संस्थानों में शीर्ष पर है और वैश्विक स्तर पर कौन से स्थान पर है?
उत्तर: 123वें
Q.9. हाल ही में 05 नवम्बर 2025 को गुरू नानक देव की कौन सी जयंती मनाई गयी है?
उत्तर: 556वीं

