Q.1. विश्व निमोनिया दिवस 2025 का विषय (theme) क्या है?
उत्तर: बाल जीवन रक्षा (Child Survival)
- विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) प्रतिवर्ष 12 नवम्बर को मनाया जाता है।
- विश्व निमोनिया दिवस 2024 का विषय था "हर सांस मायने रखती है: निमोनिया को उसके मार्ग में ही रोकें।" (Every Breath Counts: Stop Pneumonia in Its Track)
- विश्व निमोनिया दिवस की स्थापना 2009 में की गयी थी।
निमोनिया क्या है?
निमोनिया एक ऐसा संक्रमण है जिसकी वजह से एक या दोनों फेफड़ों में वायु थैलियों (एल्वियोली) को सूजन हो जाती है। इसकी वजह से उनमें मवाद भर जाता है।
निमोनिया किन किन कारणों से होता है?
निमोनिया होने के कई कारण होते है। यह जीवाणु, वायरल, फंगल और एस्पिरेशन के कारण से हो सकता है।
- जीवाणु की वजह से होने वाला स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया है।
- इन्फ्लूएँजा और रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) जैसे वायरस वायरल निमोनिया का कारण बन सकते हैं।
- कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों में फंगल की वजह से निमोनिया होना आम होता है।
- भोजन, तरल पदार्थ या उल्टी को फेफड़ों में जाने के कारण से भी निमोनिया होता है।
निमोनिया को कैसे पहचाने?
- सीने में दर्द होना विशेषकर साँस लेते या खांसते समय।
- लगातार खाँसी कफ के साथ आती है तो भी निमोनिया हो सकता है।
- बुखार, ठंड लगना और पसीना आना।
- साँस लेने में तकलीफ और थकान।
- भूख न लगना
Q.2. हाल ही में भारत ने कहाँ पर पहली मेगावाट-घंटे (MWh) पैमाने की वैनेडियम फ्लो बैटरी (Vanadium Redox Flow Battery (VRFB)) का अनावरण किया है?
उत्तर: एनटीपीसी नेत्रा में (NTPC NETRA)
- NETRA, ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी का अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। इसकी फुल फॉर्म है NTPC Energy Technology Research Alliance (NETRA)
वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी के क्या लाभ हैं?
- क्षमता में कोई कमी नहीं और लंबी जीवन-चक्र अवधि:
- वीआरएफबी हज़ारों चार्ज-डिस्चार्ज चक्रों में न्यूनतम या शून्य क्षमता हानि का अनुभव करते हैं और 10,000 या उससे अधिक चक्रों तक निरंतर प्रदर्शन बनाए रखते हैं। इनका इलेक्ट्रोलाइट 20 वर्षों से अधिक समय तक स्थिर रहता है जिससे दीर्घायु सुनिश्चित होती है।
- मापनीयता और लचीलापन:
- वीआरएफबी में ऊर्जा क्षमता और विद्युत उत्पादन को अलग-अलग किया जाता है जिससे मापनीयता आसान हो जाती है। अधिक इलेक्ट्रोलाइट घोल डालकर ऊर्जा क्षमता बढ़ाई जा सकती है जबकि अधिक सेल स्टैक जोड़कर विद्युत उत्पादन को समायोजित किया जा सकता है। यह प्रतिरूपकता कई प्रकार के अनुप्रयोगों का समर्थन करती है।
- सुरक्षा और पर्यावरण मित्रता:
- वीआरएफबी में गैर-ज्वलनशील, जल-आधारित इलेक्ट्रोलाइट घोल का उपयोग किया जाता है और इनमें बेहतर अग्नि प्रतिरोध होता है। वैनेडियम इलेक्ट्रोलाइट पुन: प्रयोज्य, पुनर्चक्रण योग्य और रासायनिक रूप से स्थिर होता है जो पर्यावरणीय प्रभाव को कम करता है और वृत्तीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों का समर्थन करता है।
- कम रखरखाव और परिचालन लागत:
- न्यूनतम क्षरण और लंबी उम्र के कारण वीआरएफबी की परिचालन और रखरखाव लागत कम होती है। इस प्रणाली को सीमित रखरखाव की आवश्यकता होती है जिसमें पंप और झिल्ली मुख्य घिसाव वाले घटक होते हैं। इलेक्ट्रोलाइट पुनर्संतुलन बिना प्रतिस्थापन के संभव है।
- गहरी डिस्चार्ज क्षमता:
- इन बैटरियों को बिना किसी नुकसान के उनकी निर्धारित क्षमता के लगभग 100% तक डिस्चार्ज किया जा सकता है, जबकि कई अन्य बैटरियां गहरी डिस्चार्ज के साथ खराब हो जाती हैं। यह उन्हें गहन और लगातार चक्रण की आवश्यकता वाले अनुप्रयोगों के लिए आदर्श बनाता है।
- स्थिर विद्युत उत्पादन और तेज़ प्रतिक्रिया:
- वीआरएफबी अपनी पूरी चार्ज-अवस्था रेंज में निरंतर रेटेड विद्युत प्रदान करते हैं, जिसमें तेज़ प्रतिक्रिया समय होता है जो आवृत्ति विनियमन और नवीकरणीय ऊर्जा संतुलन जैसे ग्रिड समर्थन कार्यों के लिए उपयुक्त होता है।
- दीर्घकालिक भंडारण के लिए लागत प्रभावशीलता:
- वीआरएफबी कम जीवन चक्र लागत प्रदान करते हैं, विशेष रूप से दीर्घकालिक ऊर्जा भंडारण (10 घंटे या उससे अधिक तक) के लिए, जो उन्हें ग्रिड ऊर्जा भंडारण और लोड लेवलिंग के लिए एक लागत प्रभावी विकल्प बनाता है।
NTPC के बारे में
- NTPC की फुल फॉर्म है: राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (National Thermal Power Corporation)
- NTPC की स्थापना 1975 में भारत में विद्युत विकास को गति देने के लिए की गई थी।
- NTPC मई 2010 में महारत्न कंपनी बन गयी थी।
Q.3. कहाँ पर तूफान मेलिसा (Melissa) ने भारी तबाही मचाई है जिससे जान माल को काफी नुक्सान हुआ है?
उत्तर: जमैका में (Jamaica)
- वैज्ञानिक रूप से इन्हें उष्णकटिबंधीय चक्रवात कहा जाता है। ये सभी एक ही प्रक्रिया से बनते हैं लेकिन केवल अटलांटिक या पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले चक्रवातों को ही हरिकेन कहा जाता है।
![]() |
| मानचित्र पर जमैका |
जमैका के बारे में
- जमैका कैरिबियन में एक द्वीपीय देश है तथा इसका क्षेत्रफल 10,990 वर्ग किलोमीटर है।
- जमैका एक लोकप्रिय रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ एक उच्च-मध्यम आय वाला देश भी है। यहाँ प्रति वर्ष औसतन 4.3 मिलियन पर्यटक आते हैं।
- यह रस्ताफ़ारी धर्म और रेगे संगीत (और डब, स्का और डांसहॉल जैसी संबंधित शैलियों) का जन्मस्थान था और यह क्रिकेट, स्प्रिंटिंग और एथलेटिक्स सहित खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख है।
- जमैका को कभी-कभी दुनिया की सबसे कम आबादी वाली सांस्कृतिक महाशक्ति भी माना जाता है।
Q.4. कौन सा देश भारत, जापान और अमरीका के साथ अभ्यास मालाबार 2025 में शामिल हुआ है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
![]() |
| अभ्यास मालाबार एक प्रमुख हिंद-प्रशांत नौसैनिक अभ्यास है। |
- अभ्यास मालाबार (Exercise Malabar) का उद्देश्य चार क्वाड (QUAD: Quadrilateral Security Dialogue) देशों के बीच समन्वय और अंतर-संचालन को मज़बूत करना है।
- क्वाड को चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता के नाम से भी जाना जाता है।
- सबसे पहले यह अभ्यास वर्ष 1992 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू किया गया था।
- इस बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में वर्ष 2007 में जापान और ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल कर लिया गया।
Q.5. कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में शामिल होने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बना है?
उत्तर: बांग्लादेश
![]() |
| संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन |
संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन के बारे में
- संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन (UN Water Convention) को वर्ष 1992 में अपनाया गया तथा 1996 में इसे लागू किया गया था।
- पहले यह कन्वेंशन संपूर्ण यूरोपीय क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय ढांचे के रूप में था तथा बाद में संशोधन करके मार्च 2016 से संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश इसमें शामिल हो सकते हैं।
बांग्लादेश के बारे में
- पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ भारत की भूमि सीमा की लंबाई 4,096.7 किमी है।
- यह सीमा रेडक्लिफ अवार्ड के तहत निर्धारित की गई है जिसने तत्कालीन बंगाल प्रांत को दो भागों में विभाजित किया था।
Q.6. किसने हाल ही में भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ ली है?
उत्तर: सर्जियो गोर ने
![]() |
| सर्जियो गोर (Sergio Gor) |
सर्जियो गोर के बारे में
- सर्जियो गोर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2008 में की जब उन्होंने अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के लिए काम किया। उन्होंने क्युकेंसी में केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल के राजनीतिक अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहां वे संचार निदेशक और उप मुख्य स्टाफ के रूप में कार्यरत रहे।
- 2021 में, सर्जियो गोर ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ मिलकर "Winning Team Publishing" नामक एक कंज़र्वेटिव प्रकाशन हाउस की स्थापना की जिसने ट्रंप के बारे में कई पुस्तकें प्रकाशित कीं।
- वे व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के निदेशक भी रह चुके हैं जहां उन्होंने प्रशासन के पद नामांकन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजदूत क्या होते है?
- राजदूत (Ambassadors) वे उच्च पदस्थ अधिकारी होते हैं जिन्हें किसी देश की सरकार द्वारा दूसरे देश में अपने देश का आधिकारिक प्रतिनिधि भेजने के लिए नियुक्त किया जाता है। वे दो देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को बनाए रखने, अपने देश के हितों का प्रतिनिधित्व करने तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों में सहयोग और संवाद स्थापित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
राजदूत के कार्य
- वे अपने देश की सरकार का आधिकारिक मुखिया प्रतिनिधि होते हैं और दूसरे देश की सरकार के साथ बातचीत करते हैं।
- वे व्यापार, सांस्कृतिक विनिमय, और राजनीतिक समझौतों को बढ़ावा देते हैं।
- राजदूत अपने देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करते हैं और आपातकालीन मामलों में सहायता प्रदान करते हैं।
- वे राजदूतावास (Embassy) के प्रमुख होते हैं जहाँ उनके पास मिशन का प्रबंधन करने और कर्मचारियों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी होती है।
- वे अपने देश को दूसरे देश में एक सम्मानजनक और सकारात्मक छवि प्रदान करने का कार्य करते हैं।
Q.7. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार से कौन सा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है?
उत्तर: 44वां
- मेले में इस बार बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर-प्रदेश भागीदार राज्य हैं।
- मेले का विशेष राज्य झारखंड है।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के बारे में
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair - IITF) भारत का एक प्रमुख वार्षिक व्यापार मेला है, जो नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होता है। वर्ष 1980 में इसकी शुरुआत हुई थी और तब से यह मेले व्यापार समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है। हर साल नवंबर के मध्य यानी लगभग 14 से 27 नवंबर के बीच यह मेला होता है।
44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025
- यह मेला 14 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
- इस साल की थीम "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" है, जो देश की एकता और विविधता को दर्शाती है।
- मेले के पहले पाँच दिन केवल व्यापारिक लोगों के लिए आरक्षित होते हैं जबकि बाद के नौ दिन आम जनता के लिए खुले रहते हैं।
- मेले में विभिन्न राज्यों के पवेलियन, केंद्र सरकार के मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम तथा स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित होते हैं।
- उत्तर प्रदेश इस बार साझीदार राज्य बना है, जहां "लोकल टू ग्लोबल" रणनीति के तहत राज्य के 343 ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) स्टॉल्स और 2750 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है तथा युवा स्टार्टअप्स और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
- मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें राज्यों के लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां भी शामिल होती हैं, जिससे मेले का माहौल और भी आकर्षक बन जाता है।
- मेले के दौरान आधुनिक पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग और सतत प्रथाओं के साथ उत्पाद अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों तक पहुंच सकते हैं।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का महत्त्व
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला भारत के औद्योगिक और व्यापारिक विकास का दर्पण है। यह मेला देश-विदेश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलता है। साथ ही, यह स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पकारों, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है।
इस मेला के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति और आर्थिक उन्नति का परिचय विश्व को मिलता है, जिससे भारत का वैश्विक व्यापार और आर्थिक प्रभाव मजबूत होता है।
यह मेला न केवल व्यापार के लिए बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समृद्धि के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है जो देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देता है।
Q.8. हाल ही में नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में लोक सेवा प्रसारण दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर: 12 नवम्बर को
लोक सेवा प्रसारण दिवस के बारे में
लोक सेवा प्रसारण दिवस हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के सार्वजनिक प्रसारण की सेवा और महात्मा गांधी की 1947 में ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली के बापू स्टूडियो में उनकी पहली और अंतिम यात्रा की स्मृति में समर्पित है। उस दिन महात्मा गांधी ने विभाजन के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अस्थायी रूप से बसे विस्थापित लोगों को संबोधित किया था।
इस दिवस को 2001 में आधिकारिक रूप दिया गया और तब से यह लोक सेवा प्रसारण के महत्व को याद करने और समझाने का माध्यम बन गया है। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं, नीतियों और सेवाओं के प्रति जागरूक करना है ताकि वे उनके सही लाभ उठा सकें।
Q.9. संशोधित भारत नेट योजना को पूरे राज्य में लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है?
उत्तर: पंजाब






