भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान - थार रेगिस्तान
भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान थार रेगिस्तान है जिसे महान भारतीय मरुस्थल भी कहा जाता है। यह रेगिस्तान उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित है और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ है। इसकी कुल भूमि 200,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक है जिसमें लगभग 85% हिस्सा भारत में तथा 15% पाकिस्तान में आता है। थार रेगिस्तान का सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान राज्य में है, इसलिए राजस्थान को अक्सर "मरुस्थलीय प्रदेश" भी कहा जाता है। थार रेगिस्तान राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा राज्यों में फैला हुआ है और यह भारत के कुल भूभाग का लगभग 4.56% हिस्सा है। थार रेगिस्तान की सतह असमान है जिसमें रेत के टीले, रेतीले मैदान और छोटी-छोटी बंजर पहाड़ियां हैं। इस रेगिस्तान की जलवायु शुष्क और गर्म होती है, जहां गर्मी के मौसम में तापमान बहुत अधिक पहुंच जाता है। रेत की तेज़ हवाएं रेत के कणों को सैकड़ों किलोमीटर दूर तक फैला देती हैं। इस रेगिस्तान को हर साल उत्तर-पूर्व की दिशा में फैलते देखा गया है, और इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने 649 किलोमीटर लंबी इंदिरा नहर बनाई है जो इस क्षेत्र में हरियाली लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। थार …